प्रतापपुर | बरवाडीह गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें शिवकुमार यादव और उसकी पत्नी सरिता देवी घायल हो गए। दोनों को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।घायल शिवकुमार यादव ने बताया कि उसे अबुआ आवास योजना के तहत मकान मिला है। वह अपने जमीन पर मापी के अनुसार मकान बना रहा था। इसी दौरान उसके चाचा महेन्द्र यादव, तारकेश्वर यादव और सतेन्द्र यादव वहां पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में शिवकुमार और उसकी पत्नी को चोटें आईं।शिवकुमार ने बताया कि गोतिया की जमीन का बंटवारा पहले ही मुखिया की मौजूदगी में हो चुका है। इसके बावजूद चाचा पक्ष ने हमला किया। घायल ने कुन्दा थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है।


