केंद्रीय मंत्री ने की चंदवा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराने की घोषणा, लोगों में खुशी

भास्कर न्यूज | चतरा चतरा सांसद कालीचरण सिंह की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित चंदवा का रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण कराने की घोषणा की। वे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने गढ़वा आए हुए थे। इस मौके पर उन्होंने चंदवा की सबसे जटिल समस्या ओवरब्रिज निर्माण कार्य कराने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसद कालीचरण सिंह ने चंदवा में ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की है, जिसे मंजूरी दी जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि वहां भूमि अधिग्रहण की समस्या है। भूमि मिल गई, तो ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को चंदवा की सबसे जटिल समस्या ओवरब्रिज निर्माण कार्य की स्वीकृति को लेकर पत्र प्रेषित किया था ।रेलवे ओवरब्रिज के बन जाने से टोरी रेलवे फाटक की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। बता दें कि अतिव्यस्ततम रेल मार्ग होने के कारण टोरी रेलवे फाटक 24 घंटे में 15 घंटे से अधिक समय तक बंद रहता है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। पत्थलगडा| गुरुवार को जिले के वरीय अधिकारियों का एक दल पत्थलगडा पहुंचे। बरवाडीह पंचायत के बेलहर में अधिकारियों ने मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। एसडीओ सन्नी राज के नेतृत्व में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बीडीओ सह सीओ उदल राम ने बताया कि बेलहर में 10 एकड़ से अधिक भूभाग में मनरेगा पार्क बना हुआ है। आम की बागवानी समेत अन्य पौधे लगे हैं। उपायुक्त के निर्देश पर मनरेगा पार्क को डेवलप किया जायेगा। यहां कई विभागों के द्वारा कार्य किया जाना है। इसी को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मुखिया महेश दांगी समेत अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *