बीएलबीसी बैठक में दो समूहों को मिला क्रेडिट लिंकेज

भास्कर न्यूज |चतरा प्रखंड के जेएसएलपीएस कार्यालय में बीएलबीसी की बैठक हुई। बैठक में चतरा से एलडीएम मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में वित्तीय समावेश पर चर्चा हुई। दर्जनों महिला समूहों के खाता खोलने, मुद्रा लोन और अन्य विभागीय योजनाओं पर बात हुई। पेंडिंग कार्यों को इसी माह पूरा करने का निर्णय लिया गया। एलडीएम की उपस्थिति में दो महिला समूहों को क्रेडिट लिंकेज सेशन मिला। ये समूह पार्वती आजीविका सखी मंडल और सार्थक आजीविका सखी मंडल हैं। बैठक में आरसेटी डायरेक्टर, बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक, बीटीएम कृष्णा यादव, राजकुमार, करण, सूरजकांत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। बभने पंचायत के सोनवर्षा गांव की रिंकी कुमारी को तीन महीने के लिए रांची भेजा गया। उसे दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास विभाग के तहत सिलाई मशीन ऑपरेटर का निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण मिलेगा। रिंकी का चयन राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत हुआ। उसे प्रशिक्षण केंद्र के मैनेजर ने सुरक्षित वाहन से रांची भेजा। मौके पर प्रशासनिक सहायक राजकुमार, एफटीसी सुरजकांत, जेआरपी सुनीता कुमारी और पीआईए उज्ज्वल सिन्हा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *