उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

भास्कर न्यूज | कोडरमा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें योजना और विकास शाखा के साथ सभी इंजीनियरिंग विंग शामिल हुए। बैठक में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, सांसद और विधायक निधि से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 से चल रही अपूर्ण योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि योजना पूरी होने के बाद उसका सत्यापन अच्छी तरह से किया जाए। इससे हैंडओवर की प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहेगी। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं के कार्य में तेजी लाएं। तय समय में लक्ष्य पूरा करें। इससे जिले के विकास में बेहतर परिणाम मिलेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुजूर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *