मुहर्रम जुलूस केवल प्रशासन के तय रूट से ही निकले

भास्कर न्यूज | जामताड़ा समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में गुरुवार को मुहर्रम पर्व के मद्देनजर केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रवि आनंद ने की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम मातम का पर्व है, इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। ताजिया और जुलूस के रास्ते में कोई बाधा न हो, इसका ध्यान रखें। उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। लोग सतर्क रहें। बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न जाएं। जुलूस के रास्ते की एक दिन पहले जांच कर लें। जुलूस केवल प्रशासन द्वारा तय रूट से ही निकले। अखाड़ा समिति स्थानीय थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी से संपर्क में रहे। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रहेगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी अफवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। जुलूस मार्ग में आने वाले घरों की छतों की जांच कर पत्थर आदि जमा न हो, यह सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *