झामुमो ने भाजपा पर लगाया सरकार को बदनाम करने का आरोप

दुमका | झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भोगनाडीह में हूल दिवस समारोह के दौरान भाजपा द्वारा माहौल को खराब करने और सरकार की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया है । साथ ही वहां पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर फाड़ने की घटना को लेकर भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है । झामुमो ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों को आपस में लड़ाने और संथाल परगना में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने की कोशिश कर रही है । पार्टी जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने गुरुवार को दुमका में आयोजित पत्रकार वार्ता कर कहा कि भोगनाडीह एक पवित्र स्थल है जहां लोग पूजा-पाठ और माल्यार्पण करने जाते हैं, लेकिन भाजपा ने इस पवित्र भूमि को रणभूमि में बदल दिया । बास्की ने पूर्व मुख्यमंत्री के पीए के अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने की घटना को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *