पेंशनधारी कल्याण संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

कोरबा| छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. डीपी मनहर ने अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी विस्तार किया है। जिसमें कोरबा शाखा के पेंशनरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ कोरबा शाखा के संरक्षक डीआर सारथी एवं सचिव आरके वर्मा को प्रांतीय संयुक्त सचिव व आरके शर्मा को प्रांतीय संगठन सचिव बनाया गया है। इस नियुक्ति से जिला इकाई के पेंशनरों ने हर्ष व्यक्त किया है। पदाधिकारियों से आशा ‌की गई है कि वे अपने ‌दायित्वों का निर्वाह करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *