जेवरतला रोड| ग्राम मुजगहन के वार्ड क्रमांक 8 की पंच रूखमणी सिन्हा ने पंच निर्वाचित होने की खुशी में स्कूल के बच्चों को भोज कराया। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला मुजगहन में बच्चों को खीर और पूड़ी परोसी गई। इस दौरान सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक-एक पेन उपहार में दिया गया।


