बालोद| कृषि विभाग में डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए किसानों से आवेदन मंगाए गए हैं। किसान निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र जिले के कार्यालय उप संचालक कृषि में 31 जुलाई तक निशुल्क प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद के आवेदनों पर विचार नहीं होगा।


