बालोद| ग्राम डंगनिया पुल के आगे मुख्य मार्ग पर ट्रक और पिकअप की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। ग्राम लाटाबोड़ निवासी गजराज साहू ने बताया कि बुधवार को फगनी बाई ढीमर के साथ चारपहिया वाहन में सब्जी खरीदने दुर्ग सब्जी मंडी जा रहे थे। ग्राम डंगनिया पुल के आगे चालक ने ट्रक को बीच सड़क में खड़ा कर दिया था। इस वजह से ट्रक के पीछे चारपहिया वाहन से टकराने से चोट लगी है। एंबुलेस से अस्पताल गुंडरदेही में भर्ती हुए। गुंडरदेही थाने में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 285 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


