बैठक: ओरमा गांव में विकास कार्यों के लिए सुझाव मांगे गए

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम पंचायत ओरमा में सरपंच मंजूलता साहू ने गांव के विकास कार्यों को लेकर ग्राम विकास समिति और वरिष्ठ नागरिकों के साथ संयुक्त बैठक की। इसमें ओरमा और मेडकी गांव के प्रमुख नागरिक शामिल हुए। लोगों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव मांगे गए। ग्रामीणों ने समय पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, पंचायत मुख्यालय में बड़ा सामुदायिक भवन बनाने, सड़क और नाली निर्माण, सार्वजनिक शौचालय और अधिक से अधिक पौधरोपण की मांग की। पूर्व जनपद सदस्य प्यारेलाल केसरिया ने कहा कि सरपंच ने गर्मी में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था कराई हैं। पूर्व सरपंच बंधु लाल यादव ने कहा कि पुरानी बस्ती के तालाब पार में सार्वजनिक शौचालय बनना चाहिए, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों में स्वच्छता बनी रहे। ग्राम विकास समिति के संरक्षक धनराज साहू ने कहा कि लोगों की जरूरत के अनुसार मूलभूत सुविधा मिल रही है। पूर्व पंच भेष कुमार साहू ने कहा कि मेडकी में भी सार्वजनिक शौचालय बनना चाहिए। ग्राम विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष नेमलाल साहू ने कहा कि मुक्तिधाम सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण जरूरी है। बैठक में उप सरपंच रामचंद्र यादव, पूर्व जनपद सदस्य अजीत साहू, लीलाधर साहू, दिलीप साहू, गोरेलाल साहू, टहल साहू, अमोल साहू, उत्तम हिरवानी, हीरालाल साहू, कमलेश साहू, नरेंद्र कुमार सोनकर, मिलन साहू, लखन यादव, रामलाल निषाद, प्रीतम निषाद, सुदमा साहू, डोमार कुंभकार, शिव भजन यादव, संतोष साहू, सगुना साहू, फगनी निषाद, चंचल साहू, रोशनी साहू, भुवन लाल भारद्वाज, धन्नु सोनकर, रामलाल साहू, रामचंद यादव, अलख राम, परमेश्वर दास मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *