भास्कर न्यूज | बालोद छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के बालोद जिले के पहले दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय में उनका अभिनंदन किया गया। कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने बालोद से अपने पुराने जुड़ाव को याद किया। कार्यकर्ताओं से संगठन और जनसेवा में निष्ठा से काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिना अपेक्षा के सेवा करने से प्रसिद्धि और समृद्धि अपने आप मिलती है। इसके बाद वे पर्रेगुड़ा के चुरंगिया हाल में किसान संगोष्ठी में शामिल हुए। यहां उन्होंने किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, पूर्व विधायक विरेंद्र साहू, कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू, भाजपा महामंत्री राकेश यादव, त्रिलोकी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, मुकेश कौड़ो, शाहिद खान, मनोहर नाहटा, नपा ध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला मंत्री शरद ठाकुर, राजेश दशोड़े, लोकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। किसानों को अधिक मुनाफा दिलाने प्रयास उन्होंने बताया कि किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए गामा रिएक्टर प्लांट जैसी आधुनिक तकनीक जल्द लागू की जाएगी। बीज निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही नोटशीट जारी कर दी गई है। किसानों को अधिक मुनाफा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्ष ने इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं की भी विस्तार के साथ जानकारी दी। साथ ही इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरणा दी। इससे जुड़ने कहा।


