गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के बारंदा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार रात करीब 9-10 बजे हेमंत साहू (33) पर उनके चचेरे भाइयों ने फायरिंग कर दी। घटना उस समय हुई, जब हेमंत खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। कुछ लोग उनके घर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। चिकित्सकों ने बताया कि हेमंत को तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक अभी भी उनकी पीठ में फंसी हुई है। रिम्स रांची रेफर कर दिया गया घटना के बाद घायल हेमंत को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद में यह घटना हुई है।


