जिंदा मुर्गी को निगल गया अजगर:वन विभाग ने बोरी में भरकर जंगल में छोड़ा; डर से बच्चों को बाहर नहीं जाने दे रहे परिजन

कांकेर शहर के अगहन नगर वार्ड में एक घर में अजगर ने जिंदा मुर्गी का शिकार किया है। घर के अंदर मुर्गी कोठा बना हुआ है, जहां मुर्गियों की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे, तो देखा कि अजगर ने मुर्गी को अपने जबड़े में दबा रखा था। घर वालों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिवार वाले बच्चों को अकेले बाहर जाने से रोक रहे हैं। घरों में लगातार सांप घुसने की घटनाएं कांकेर में आजकल वन्य जीवों का आना आम बात हो गई है। यहां तेंदुए, भालू, अजगर और बंदर अक्सर दिखाई देते हैं। शहर से लेकर गांव तक में अजगर की मौजूदगी बढ़ी है। जिला अस्पताल और घरों की रसोई में भी अजगर मिल रहे हैं। दूर के जंगलों में छोड़ने की मांग स्थानीय लोगों ने वन विभाग से अजगरों को दूर के जंगलों में छोड़ने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षात्मक निगरानी बढ़ाने की भी मांग की है। हालांकि, वन विभाग अजगरों को कहां छोड़ा जाता है, इसकी जानकारी नहीं देता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *