पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि सिरोही में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों के बालक-बालिकाओं में खेल को लेकर अब रूचि बढ़ रही है। बच्चों को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेल से आत्म विश्वास बढ़ता है। लोढ़ा सिरोही के मोहब्बत नगर में राज दमामी समाज की ओर से आयोजित क्षेत्रपाल क्रिकेट प्रीमियम लीग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसमें आपका विरोधी भी अच्छा खेलता है तो आप उसकी सराहना करते हैं। गेंद फेंकने पर आपका प्रतिद्वंद्वी अच्छा शॉट लगाता है तो आप भी कहते हैं यह गुड शॉट है। क्रिकेट में रोमांच अंतिम क्षण तक बना रहता है, कब बाजी पलट जाए कोई नहीं कह सकता। लोढा ने कहा कि मोहब्बत नगर में जिस पवेलियन पर आज प्रतियोगिता आयोजित हो रही है यह भी मेरे कार्यकाल में स्वीकृत हुआ है। खेलों को बढ़ावा मिले इसको लेकर मैंने हमेशा प्रयास किया है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दिलवाएंगे। लोढ़ा ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि खेल को प्रेमपूर्वक खेलें, एक दूसरे से जुड़ने के लिए खेलें और जो निर्णायक भी आए है वह भी निष्पक्ष भाव से खिलाए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नीतिराज सिंह देवड़ा ने कहा कि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य किया है। सभी जगह इनके किए गए कार्यों की तारिफ होती है। क्रिकेट से आज हर नागरिक जुड़ा हुआ है। इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से एक दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है। हार जीत खेल में होती रहती है। इसको लेकर खिलाड़ी को कभी निराश नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सिरोही रतनलाल माली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता शर्मा, कल्पेश त्रिवेदी ब्लॉक संगठन महामंत्री, पन्नाराम पालड़ी एम मंडल अध्यक्ष,दीपक मेघवाल चडवाल, लक्ष्मण लोहार, चौथा राम मेघवाल, भूरारामजी, नेहरूजी, रणजीत भाई, नकुल भाई, दशरथ कुमार, श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या मौजूद रहे। प्रथम मैच में भाटी इलेवन विजय
क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्रपाल इलेवन मोहब्बत नगर बनाम भाटी इलेवन मड़िया के बीच खेल गया, जिसमें भाटी इलेवन विजय रही। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में किवरली वारियर्स, श्री बाण माता क्रिकेट क्लब मनादर, बागसीन सुपरकोप, ओम बन्ना इलेवन स्टार पाली, अर्बुदा इलेवन अहमदाबाद आशापुरा इलेवन बरलूट, राठौड़ ब्रदर्स डीसीसी जालोर शामिल है। वहीं, ग्रुप बी में कलावंत ब्रदर्स सिरोही, श्री आपेश्वर क्रिकेट क्लब रामसीन, चामुंडा इलेवन पोसालिया, जनापुर इलेवन, भाटी एलेवन माड़िया, क्षेत्रपाल इलेवन मोहब्बत नगर, वीरवाडा सुपर किंग्स, दाता इलेवन मोहब्बत नगर टीमें शामिल हैं।


