आरओ प्लांट के मालिक से मारपीट:दीवार फांद कर प्लांट में घुसे बदमाश, पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की

राजसमंद में देवगढ थाना सर्कल के पारडी गांव में चार युवकों द्वारा मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में चार युवक दीवार फलांग कर पहले आरओ प्लांट में प्रवेश करते हैं। वहां आरओ प्लांट मालिक से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक युवक के हाथ में लट्ठ भी दिखाई दे रहा है। इस घटना के दो फुटेज मिले हैं जिसमें पहले सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर घटना रात्रि 12 बजकर 53 मिनट के करीब की है। दूसरे फुटेज में एक युवक इशारा करके बाकी साथियों को भी अन्दर बुला लेता है और आरओ मालिक राकेश टेलर से मारपीट करते है। मारपीट के बाद चारों युवक फरार हो गए। वारदात के बाद आरओ मालिक राकेश टेलर ने देवगढ पुलिस थाने में युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। देवगढ पुलिस थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने टीम गठित कर युवकों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *