सिख इतिहास परीक्षा में 800 स्टूडेंट ने लिया हिस्सा:टॉप तीन बच्चों को साइकिल देकर किया जाएगा सम्मानित

टाउन स्थित शहीद बाबा सुखासिंह शहीद बाबा महताब सिंह में गुरुवार को चार साहिबजादों की शहीदी को समर्पित सिख इतिहास परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इसमें करीब 800 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को साइकिल वितरण कर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन क्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटियों की ओर से संगत के सहयोग से करवाया गया। इस मौके पर जत्थेदार बाबा जग्गासिंह, बाबा जोगासिंह, कथा वाचक हरजिन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह व उनके चार साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि दशमेश पिता ने देश के लिए अपने सरबंस का बलिदान कर दिया। सिखों के गौरवशाली इतिहास को आज की युवा पीढ़ी को रूबरू करवाने के लिए इस परीक्षा का आयोजन करवाना सराहनीय पहल है। शहीदी सप्ताह के तहत कल सजेगा कीर्तन दरबार
बाबा बंदासिंह बहादुर सेवा सोसायटी की ओर से 21 दिसंबर से 2 दिसंबर तक सरबंसदानी दशमेश पिता साहिब गुरु गोबिंद सिंह की माता गुजर कौर और चार साहिबजादों की याद को समर्पित शहीदी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस क्रम में टाउन में फतेहगढ़ मोड पर खण्डा साहिब चौक स्थित बाबा बंदासिंह बहादुर स्मारक में 24 दिसंबर से कथा गुरुवाणी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुरप्रीत सिंह श्रीगंगानगर कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा गुरुवाणी में कथा वाचक गुरप्रीत सिंह की ओर से संगत को सिख इतिहास व माता गुजर कौर और चार साहिबजादों के इतिहास से रूबरू करवाया गया। शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को कीर्तन दरबार सजेगा। सोसायटी के सेवादारों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शहीदी सप्ताह मनाया जा रहा है। शहीदी सप्ताह के तहत 21, 22 और 23 दिसंबर को वाहेगुरु सिमरण जाप किया गया। 22 दिसंबर को प्रभात फेरी निकाली गई। इसी दिन सिख इतिहास परीक्षा करवाई गई। यह कार्यक्रम संगत के सहयोग से किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *