धनबाद में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:रेमंड शोरूम मालिक के बेटे और दोस्त की गई जान; कार पलटने से एक्सीडेंट

धनबाद में शनिवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कार के डिवाइडर से टकराकर पलटने से हुई। मृतकों में धनबाद स्थित रेमंड शोरूम मालिक विशाल कृष्णानी के पुत्र साहिल कृष्णानी और मोटर पार्ट्स व्यवसायी हर्दियाल सिंह के बेटे अनमोल सिंह शामिल हैं। साहिल और अनमोल दोनों दोस्त थे। हादसा राजगंज के डोमनपुर के पास हुई। दोनों ही एक कार में सवार होकर सुबह निकले थे। इसी बीच कार डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को ही कोलकाता से धनबाद लौटे थे दोनों समाजसेवी शांतनु चंद्रा के अनुसार, दोनों युवक कोलकाता में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे और शुक्रवार को ही धनबाद लौटे थे। दोनों युवक सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। दोनों ही बैंकमौड़ में रहते थे। धनबाद के कई व्यवसायी भी अस्पताल पहुंचे इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचे। धनबाद के कई व्यवसायी भी अस्पताल पहुंचे। परिवार के सदस्यों की रो-रोकर बुरी हालत हो गई है। वहीं, पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *