रुडसेट संस्थान जालंधर ने पौधरोपण अभियान चलाया

भास्कर न्यूज | जालंधर रुडसेट संस्थान जालंधर ने केनरा बैंक जालंधर के साथ मॉडल हाउस पार्क में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के एजीएम विश्वजीत सिंह रघुवंशी, रुडसेट जालंधर के निदेशक संजीव कुमार चौहान, प्रबंधक संजय गोयल और केनरा बैंक बूटा मंडी के शाखा प्रमुख प्रताप साहो ने इस अभियान में िहस्सा िलया। संजीव कुमार चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व और प्रकृति के संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति और संस्थान की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अभियान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधे भेंट किए गए ताकि वे अपने घरों और समाज में भी हरियाली को बढ़ावा दे सकें। सीनियर फैकल्टी परगट सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि 7 जुलाई तक जालंधर में अलग-अलग जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। यहां मीनल, दीपिका, पंकज दास, विशाल, अर्शदीप और विद्यार्थी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *