भास्कर न्यूज | जालंधर इनर व्हील क्लब जालंधर की नई कार्यकारिणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह वीरवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिवानी आनंद मौजूद रहीं। इंदरकिरण तूर को अध्यक्ष और निधि सहगल को क्लब का सचिव बनाया गया है। पूर्व अध्यक्ष पूनम जगोता ने नई अध्यक्ष को क्लब का चार्टर और कॉलर सौंपा। कार्यकारिणी 2025-26 में इंदरकिरण तूर को अध्यक्ष, अनीता चावला को उपाध्यक्ष, पूनम जगोता को आईपीपी, निधि सहगल को सचिव, कविता जयरथ को संयुक्त सचिव, सीमा अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, नीलू मोहेन्द्रु को आईएसओ और निम्मी चौधरी को सीसीसीसी बनाया गया है। इस अवसर पर क्लब ने आठ सामाजिक सेवा प्रोजेक्ट पूरे किए। इनमें मूकबधिर स्कूल को प्रेशर कुकर और सैनिटरी पैड, टॉयलेटरी, खेल सामग्री, फुटबॉल और एक छात्र की फीस, मदर टेरेसा होम को वयस्क डायपर और सीलिंग फैन, आर्य मॉडल स्कूल के तीन छात्रों की फीस और 50 नोटबुक्स, तीन जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, एक व्यक्ति को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, एक जरूरतमंद बेटी को साइकिल भेंट की गई। चार्टर सदस्य पीडीसी जगबंस तूर ने पूर्व अध्यक्ष और सचिव को सम्मानित किया। पीडीसी विनीता सेठ ने नई टीम को आशीर्वाद और मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर कविता जयरथ, अनीता धीर, ओपिंदर कौर, उपाध्यक्ष अनीता चावला, नीलू महेन्द्रु आदि मौजूद रहे।


