अमृतसर के गांव चन्नके में युवक का कत्ल:मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने मारी गोलियां; घटना सीसीटीवी में हुई कैद

पंजाब के अमृतसर में थाना मेहता के अधीन आते गांव चन्ननके में शनिवार को दिनदिहाड़े एक 28 वर्षीय युवक जुगराज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने गांव में खुलेआम वारदात को अंजाम दिया, जो पास के सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में पहुंचे और जुगराज सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावर बेहद नजदीक से फायरिंग कर रहे थे, जिससे जुगराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच की शुरू घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना मेहता पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपसी रंजिश का मामला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर सभी एंगल से जांच की जा रही है। तीनों हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी कर दी गई है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *