श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक:डीसी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, पंडा समाज ने जलार्पण प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की

देवघर में श्रावणी मेला 2025 को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रशासनिक भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के प्रतिनिधि शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पंडा समाज ने मंदिर में दर्शन व्यवस्था, कतार प्रबंधन और जलार्पण प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। मंदिर के समय को लेकर पंडा समाज ने परंपरागत व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। डीसी ने आश्वासन दिया कि परंपरा के अनुसार ही मंदिर का समय रहेगा। रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम पूरी तरह बंद रहेगा। इन दिनों आम श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे वे सुगमता से जलार्पण कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *