मोहर्रम को लेकर राची पुलिस ने सिटी एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीसीआर एएसपी,कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च एलबर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट,उर्दू लाइबेरी, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, बिक्रांत चौक, चर्च रोड होते हुए वापस एलबर्ट एक्का चौक आया। इधर, मुहर्रम जुलूस को लेकर शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। शहर के प्रमुख 15 मार्गों पर रविवार की सुबह 10 बजे से जुलूस की समाप्ति तक वाहनों की इंट्री बंद की गई है। जुलूस वाले रूट में निजी व यात्री वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने जारी कर दिया है। 150 से अधिक अतिरिक्त ट्रैफिक जवान तैनात ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नो इंट्री वाले रूट पर बैरिकेडिंग कर 150 से ज्यादा अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक एसपी ने कहा है कि शहर के अन्य किसी भी रास्ते पर मुहर्रम जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता होती है तो की जाएगी। पहली बार जुलूस में नहीं कटेगी बिजली झारखंड गठन के बाद पहली बार मुहर्रम जुलूस के दौरान बिजली नहीं कटेगी। जेवीवीएनएल ने पहले ही इसका एसओपी जारी कर दिया है। अब इसका पालन कराने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन, स्थानीय थाना, कार्यपालक एवं सहायक विद्युत अभियंता की होगी। इसमें समितियों का भी सहयोग आपेक्षित होगा। रांची सर्किल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने इसको लेकर एक पत्र संबंधित डिवीजन के इंजीनियरों को लिखा है। जिसमें कहा गया है कि सभी इंजीनियर जुलूस मार्ग में अपने अफसर एवं कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे और जुलूस को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। इन रूट पर बंद रहेगा वाहनों का परिचालन


