मिहिजाम में मोबाइल चोर धराया:पीड़ित और स्थानीय लोगों ने पकड़ा, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

मिहिजाम पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के चिनाकुड़ी निवासी 30 वर्षीय रमेश नोनिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की नई ब्लैक हीरो स्पलेंडर बाइक बरामद की गई है। घटना शुक्रवार की है। पालबागान निवासी बिकास नारायण सिंह मिहिजाम के सब्जी बाजार में सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने उनकी जेब से मोबाइल चुरा लिया। चोरी के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। उसके साथ एक अन्य साथी भी था, जो भागने में सफल रहा। 25 किलोमीटर दूर से आकर चोरी करता था पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे के अनुसार, आरोपी आदतन मोबाइल चोर है। वह लगभग 25 किलोमीटर दूर से आकर स्थानीय साथियों के साथ मिलकर कई चोरियां कर चुका है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *