मोहर्रम पर बोकारो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:200 जगहों पर सीसीटीवी, ड्रोन से निगरानी; सिविल ड्रेस में भी रहेगी पुलिस

बोकारो में मोहर्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। एसपी हरविंदर सिंह ने खुद सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। मोहर्रम जुलूस के दौरान शहर के 200 से अधिक संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अतिरिक्त संवेदनशील इलाकों में भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस बार ड्रोन कैमरे से भी शहर की निगरानी होगी। उपद्रव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी पुलिस की एक टीम सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेगी। यह टीम भीड़ में रहकर हर गतिविधि की जानकारी जुटाएगी। इससे किसी भी तरह की अफवाह या तनाव को समय रहते रोका जा सकेगा। एसपी ने कहा कि उपद्रव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। बोकारो पुलिस का यह प्रयास लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने की दिशा में किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *