बठिंडा में प्रॉपर्टी डीलर पर कुल्हाड़ी से हमला, VIDEO:दुकान में घुसकर बचाई जान, बाइक सवार हमलावरों ने मारा; अस्पताल में इलाज जारी

बठिंडा में प्रॉपर्टी डीलर पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ है। रामपुरा में प्रॉपर्टी डीलर विपन कुमार पर तीन-चार लोगों ने हमला कर दिया। घटना रात सवा 8 बजे की है। विपन अपने दोस्त के साथ बुलेट पर घर जा रहे थे। बाइक सवार हमलावरों ने विपन को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बचाव में विपन पास की एक दुकान में घुस गए। हमलावर भी उनके पीछे दुकान में घुस आए। आरोपियों ने विपन के सिर और पीठ पर डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। विपन के दोस्त ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। विपन का कन्या पाठशाला वाली गली में प्रॉपर्टी का आफिस है। उन्होंने कहा कि उन पर हमला क्यों किया गया, यह समझ से बाहर है। उन्होंने पुलिस से हमलावरों को पकड़ने और यह पता लगाने की मांग की है कि किसने उन पर हमला करवाया। एसएचओ ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में हमलावर कैद हो गए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *