फाजिल्का में जलालाबाद के गांधीनगर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की मौत नशे की ओवरडोज के चलते हुई है l जबकि पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है l पुलिस नशे के खिलाफ अपना काम कर रही है l जानकारी के अनुसार मृतक (24 वर्षीय) अमन जलालाबाद के गांधीनगर का रहने वाला था। वह पिछले लंबे समय से नशे का आदि था। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक उनके द्वारा अमन को कई बार नशा छुड़वाने के लिए दवाई लेकर दी गई। लेकिन सरेआम मिल रहे नशे ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पिता की पहले हो चुकी मौत बता दें कि मृतक दो भाई हैं जिसमें अमन की मौत हो गई। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार ने जलालाबाद में नशा बंद करवाने की मांग की है। इस मामले में जलालाबाद थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर मैडम अमनदीप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा पुलिस के साथ कोई भी संपर्क नहीं किया गया। उन्हें न ही ऐसी कोई भी शिकायत मिला है। फिलहाल पुलिस अपना काम कर रही है और नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है।


