अमृतसर| शिव परिवार सेवा मंडल की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा में लगाए जाने वाले 9वें भंडारे के लिए राशन सामग्री का ट्रक पूजा-अर्चना के बाद रवाना किया गया। बाबा बर्फानी के जयकारे के साथ रवाना किए ट्रक से पहले पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके शिव पूजा की। इस मौके पर आनंद किशोर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी 3 जुलाई से 9 अगस्त तक बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा है। जिसमें शिव भक्तों के लिए चाय, भोजन और विश्राम का प्रबंध किया जाएगा। इस मौके पर मनिंदर सिंह हनी, सुरजीत, रमन, मुनीश पुरी, विनोद गुप्ता, राजीव पुरी, अनूप कुमार, राजू महाजन, आकाश वधावन, पुनीत, राकेश, अमित, संजीव, सोनू समेत कई शिव भक्त मौजूद रहे।


