रायपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने खरोरा इकाई के अध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल को पुनः निर्वाचित किया है। अध्यक्ष पद पर दोबारा चुने जाने के बाद अग्रवाल ने क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं और चैंबर के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। निर्वाचन के बाद अग्रवाल ने कहा कि वे सभी का हृदय से आभारी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मिलकर व्यापार के हित में कार्य करेंगे। साथ ही संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश थरानी समेत चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों का भी विशेष आभार जताया। उन्होंने सभी के समर्थन और शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।


