पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद मोहान घाट पर अवैध खनन:गांव के सरपंच पति पर मिलीभगत का आरोप; सख्त कार्रवाई की मांग

बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक स्थित मोहान घाट पर रेत माफिया शासन के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। 10 जून से रेत खनन, परिवहन और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद यहां अवैध गतिविधियां जारी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरपंच पति गोपाल ध्रुव के नेतृत्व में माफियाओं का गिरोह ट्रैक्टरों से रोजाना रेत निकाल रहा है। घाट पर तैनात दलाल बाहरी लोगों को अंदर नहीं आने देते। लगातार खनन से नदी का कटाव बढ़ रहा है। गांव और नदी के बीच की दूरी अब मात्र 100 मीटर रह गई है। ग्रामीणों ने पहले रेत घाट का ठेका रद्द करवाया था। लेकिन फिर से अवैध कारोबार शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सरपंच पति का कहना है कि वे गांव के लिए रेत निकलवा रहे है। लाखों के राजस्व का नुकसान मई-जून में कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के सभी रेत घाटों पर चेन माउंटेन मशीनों पर प्रतिबंध लगाया था। अवैध खनन को रोकने के लिए कई कार्रवाइयां भी की गईं। इससे कुछ समय के लिए अवैध गतिविधियां रुकी थीं। लेकिन अब फिर से रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं। इस अवैध खनन से सरकार को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है। सरपंच पति बोले- गांव के लिए रेत निकाल रहे हैं जब सरपंच पति गोपाल ध्रुव ने कहा कि वे गांव के लिए रेत निकाल रहे हैं। लेकिन जब यह पूछा गया कि क्या गांव के लिए रेत निकालने के लिए रैंप बनाने की ज़रूरत होती है तो वे कुछ नहीं बोले पाए। कड़ी कार्रवाई की जाएगी: खनिज निरीक्षक इस मामले पर खनिज निरीक्षक भूपेंद्र कुमार भक्त ने कहा कि 10 जून के बाद नदी से रेत खनन और परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई अवैध रूप से रेत निकाल रहा है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *