रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर पर गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं। लेकिन शहर के कई हिस्सों को अभी भी इसका सीधा लाभ नहीं मिल रहा है। इसे देखते हुए अब दो रैंप बनाए जाएंगे। एक रैंप कॉरिडोर (फ्लाईओवर) पर चढ़ने के लिए और दूसरा उतरने के लिए बनेगा। इससे हरमू रोड और कांके रोड सीधा इस कॉरिडोर से जुड़ जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की राशि झारखंड राज्य पथ निर्माण विभाग उपलब्ध कराएगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) पैसे मिलते ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर देगा। पथ निर्माण विभाग को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। हालांकि यह कब तक बनकर तैयार होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। दरअसल अभी गुमला, डालटनगंज और लोहरदगा की ओर से आने वाली गाड़ियां सीधे हरमू रोड में एंट्री नहीं कर सकती हैं। उन्हें नागा बाबा खटाल के पास उतरकर वापस लौटना पड़ता है। वहीं कांके रोड जाने वाली गाड़ियों को भी नागा बाबा खटाल से राजभवन और सूचना भवन होते हुए कांके रोड जाना पड़ता है। इसी को देखते हुए यहां रैंप बनाने का फैसला लिया गया है। रैंप बनने से हरमू रोड से आने वाली गाड़ियां रातू रोड चौक से सीधे फ्लाईओवर पर चढ़ जाएंगे। वहीं पंडरा-इटकी की ओर से आने वाले वाहन उतरकर कांके रोड की ओर चले जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। रैंप बनने का फायदा… बेवजह चक्कर नहीं लगाने होंगे अभी पंडरा और इटकी रोड की ओर से आने वाली गाड़ियों को कांके रोड या हरमू रोड जाने के लिए नागाबाबा खटाल के पास उतरना पड़ता है। लेकिन दुर्गा मंदिर से रातू रोड चौक तक रैंप बनने से गाड़ियां रातू रोड से हरमू रोड, अपर बाजार जा सकेंगी। बिरसा चौक, धुर्वा और हरमू रोड की से आने वाली गाड़ियां सीधे रैंप पर चढ़कर इटकी और पंडरा की ओर जा सकेंगे। उन्हें नागा बाबा खटाल तक जाने की जरूरत नहीं होगी। इस तरह रातू रोड चौक फ्लाईओवर का मुख्य जंक्शन बन जाएगा। अभी गाड़ियों को नागा बाबा खटाल के पास उतरकर चक्कर लगाना पड़ता है पहले भी था रैंप का प्रस्ताव, पर विरोध के कारण रोक दिया था: इस एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट में रातू रोड स्थित चांदमल स्कूल से पहाड़ी मंदिर चौक तक रैंप बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन रतन लाल कॉम्प्लेक्स, मोदी हाइट्स, आकाशवाणी होटल और आर-आर टावर के व्यवसायियों ने विरोध कर दिया। विवाद बढ़ता देख रैंप के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया था। सूचना भवन होते हुए कांके रोड जाना पड़ता है। इसी को देखते हुए यहां रैंप बनाने का फैसला लिया गया है। रैंप बनने से हरमू रोड से आने वाली गाड़ियां रातू रोड चौक से सीधे फ्लाईओवर पर चढ़ जाएंगे। वहीं पंडरा-इटकी की ओर से आने वाले वाहन उतरकर कांके रोड की ओर चले जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। 2. रातू रोड चौक पर बैंक ऑफ इंडिया के पास से पहाड़ी मंदिर चौक तक बनेगा। इससे हरमू रोड से आने वाली गाड़ियां सीधे एलिवेटेड कॉरिडोर पर चढ़ जाएंगी। 1. दुर्गा मंदिर से रातू रोड चौक तक बनेगी। यहां से पंडरा-इटकी की ओर से आने वाली गाड़ियां सीधे कांके रोड की ओर चली जाएंगी।


