अब छग के निलंबित आईएएस अरुण त्रिपाठी से होगी पूछताछ

झारखंड में हुए शराब घोटाले में अब छत्तीसगढ़ के पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी से पूछताछ की तैयारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने शनिवार को स्पेशल जज योगेश कुमार सिंह की अदालत में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन दिया। इसमें त्रिपाठी को रिमांड पर लेने की अनुमति मांगी गई है। बता दें कि अरुण पति त्रिपाठी को छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में रायपुर एसीबी ने 12 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे जेल में हैं। आरोप है कि निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे ने त्रिपाठी के साथ मिलकर झारखंड में भी छत्तीसगढ़ जैसी घोटाले की साजिश रची थी। झारखंड एसीबी इस मामले में पहले ही विनय चौबे समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। माना जा रहा है कि त्रिपाठी से पूछताछ के बाद झारखंड शराब घोटाले से जुड़े कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *