अमृतसर | खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रणजीत एवेन्यू में पर्यावरण जागरूकता और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया गया। कॉलेज निदेशक डॉ. मंजू बाला के निर्देश पर इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों को पारिस्थितिकी संतुलन के महत्व के बारे में जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। इस अभियान के दौरान लगभग 85 पौधे रोपे गए।


