स्वास्थ्य कर्मी मांगों को लेकर 9 को करेंगे देशव्यापी हड़ताल

अमृतसर | गुरु नानक देव अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर के कर्मचारी और तालमेल कमेटी पैरामेडिकल एवं स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें यूनियन के प्रधान नरिंदर सिंह की अध्यक्षता में केंद्र की भाजपा और पंजाब की आप सरकार की नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया गया। नरिंदर सिंह ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 जुलाई को अमृतसर बस स्टैंड पर विशाल रोष रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में यूनियन के वरिष्ठ सदस्य प्रेम चंद, सविंदर भट्टी, कमल कनौजिया, रवि कुमार, गुरदीप सिंह, जतिन शर्मा, जगरूप सिंह, अमृतपाल सिंह, मनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, अमरजीत, वरिंदर क्रांति और शमशेर सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *