दो दर्जन इलाकों की डेढ़ घंटा बिजली बंद

अमृतसर| शुक्रवार रात करीब 10 बजे खंडवाला के 66 केवी बिजली घर में लगे इन्कमर में फाल्ट पड़ गया। इससे 2 दर्जन से ज्यादा इलाकों की बिजली करीब डेढ़ घंटे तक बंद रही। उमस और गर्मी से बेहाल लोगों ने बिजली बंद होते ही नोडल कंप्लेंट सेंटर पर अपनी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए फोन करने शुरू कर दिए। परंतु नोडल कंप्लेंट सेंटर वालों के नंबर काफी देर तक बिजी आते रहे। आखिर डेढ़ घंटे में किसी तरह इन्कमर का फाल्ट ठीक करके बिजली चालू की। जिसके बाद लोगों ने गर्मी से राहत पाई। जानकारी के मुताबिक रात को बिजली बंद होने से खंडवाला बिजली घर से चलने वाले जीटी रोड, प्रताप बाजार, भल्ला कालोनी, काले रोड, संधू कॉलोनी, जंडपीर कॉलोनी, दशमेश एवेन्यू, कोट खालसा, कबीर पार्क, मोहनी पार्क, गुरु नानकपुरा, घनूपुर समेत कई इलाकों की बिजली बंद रही। बिजली बंद होने से लोग गर्मी से राहत पाने को घरों से बाहर निकले। वहीं नोडल कंप्लेंट सेंटर 9646120175, चीफ आफिस नोडल सेंटर में करीब 3 हजार शिकायतें आई। खंडवाला बिजली घर में फाल्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *