अमृतसर| थाना मजीठा पुलिस ने बच्ची को टक्कर मारने वाले कार चालक पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सिमजीत सिंह निवासी गांव दादूपुरा ने बताया कि 1 जुलाई की शाम 8 बजे उसकी बेटी हरगुन कौर और उसके भाई मलकीत सिंह का बेटा सहिजफतेह सिंह घर से करीब 500 मीटर दूर सड़क के किनारे खड़े थे। एक तेज रफ्तार कार ने उसकी छोटी बेटी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी बेटी जख्मी हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


