अमृतसर | थाना मजीठा पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में 5 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह, गुरसागर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी मरड़ी कलां और सन्नी निवासी गांव बेड़ेवाल कंग के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सहबाज सिंह निवासी गांव मरड़ी कलां ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में जबरन दाखिल होकर उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


