अब्रोल हॉस्पिटल में टीबी, फेफड़ों की बीमारियों का इलाज उपलब्ध

अमृतसर| अब्रोल हॉस्पिटल में टीबी और फेफड़ों की बीमारियों को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया। डॉ. अजयपाल सिंह की ओर से टीबी, दमा, ब्रॉन्काइटिस, एलर्जी, निमोनिया और पोस्ट-कोविड जटिलताओं का आधुनिक इलाज किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह ठीक हो सकने वाली बीमारी है। समय पर पहचान और नियमित इलाज से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। इसके लक्षणों में दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बलगम में खून, रात में पसीना, भूख की कमी और वजन घटना शामिल हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें। अब्रोल हॉस्पिटल में छाती का एक्स-रे, सीटी स्कैन, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट, बलगम की माइक्रोबायोलॉजिकल जांच, ऑक्सीजन थेरेपी, इनहेलर ट्रेनिंग और फेफड़ों की पुनर्वास चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। अब्रोल हॉस्पिटल गुरदासपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *