भास्कर न्यूज|लुधियाना लुधियाना बुक क्लब, शहर के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, बैंकरों और सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों का एक समूह पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए एक मिशन मोड पर है। सदस्यों ने अब एक और मिनी बुक बैंक की स्थापना राजगुरु नगर वरिष्ठ नागरिक गृह के प्रवेश द्वार पर की। कई पुस्तकों वाला यह मिनी बुक बैंक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल परमजीत ग्रेवाल द्वारा दान किया गया है, जिन्होंने शहर और आसपास के गांवों में पहले से ही 5 अन्य ऐसे बुक बैंक स्थापित किए हैं। क्लब के सदस्यों ने दोहराया कि पुस्तक पढ़ना समाज की बीमारियों और व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियों का समाधान खोजने का रामबाण उपाय है। सदस्यों ने फिर से लुधियाना में पंजाब विश्वविद्यालय विस्तार पुस्तकालय को सभी 7 दिनों के लिए खोलने की अपील की है। सदस्यों ने यह भी मांग की शहर के हर वार्ड में एक वाचनालय सह सार्वजनिक पुस्तकालय के लिए जगह होनी चाहिए। प्रोफेसर राजिंदर सिंह वरिष्ठ नागरिकों के लिए ध्यान पर दिन के इंटरेक्टिव सत्र में मुख्य वक्ता थे। सत्र में प्रोफेसर डॉ एमएस तूर, बृज भूषण गोयल, प्रोफेसर पीएस ग्रेवाल, प्रोफेसर बहादुर सिंह, डॉ गुरचरण सिंह, परमिंदर कौर, प्रोफेसर डॉ जीएस आहलूवालिया, डॉ एसएस औलाख, हचरनजीत सिंह (आईएएस) सेवानिवृत्त, पीओएफ जगमोहन सिंह सिद्धू, प्रोफेसर बलजिंदर सिंह, प्रोफेसर राजवर सिंह, हरसिमर कौर, बृज भूषण गोयल आदि मौजूद थे।


