गिल हलके के 17 परिवारों का 32.22 लाख का कर्ज माफ, विधायक संगोवाल ने बांटे पत्र

भास्कर न्यूज|लुधियाना विधानसभा हलका गिल के विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने गिल क्षेत्र के 17 परिवारों को 32.22 लाख रुपए के कर्ज माफी पत्र सौंपे। शनिवार को विधायक कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है और लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले ले रही है। विधायक संगोवाल ने बताया कि इसी कड़ी में अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम का 31 मार्च 2020 तक बकाया कर्ज माफ किया है। इसके तहत गिल हलके के 17 परिवारों का 32.22 लाख रुपए का कर्ज माफ किया गया, जबकि पूरे पंजाब में 4,800 परिवारों को लगभग 68 करोड़ रुपए की राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा करने वाले परिवारों के लिए यह बड़ी राहत है। अक्सर गरीब व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता है और यह परेशानी नई पीढ़ी को भी भुगतनी पड़ती है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस कर्ज माफी के रूप में एक अहम पहल की है। संगोवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम युवाओं को 10 लाख रुपये तक का कर्ज उपलब्ध कराता है, जिसका लाभ उठाकर वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने निगम के अधिकारियों से अपील की कि गांवों में अधिक से अधिक कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर निगम के अधिकारी, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, शहर निवासी और लाभार्थी मौजूद रहे। लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल पर संतोष जताया और आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *