दो बच्चों की मां ने फंदा लगा जान दी

लुधियाना| शहर के टिब्बा थाना क्षेत्र की चंदर लोक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान लक्ष्मी यादव पत्नी दया शंकर यादव के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जब परिजन पहुंचे तो उन्होंने लक्ष्मी को तुरंत सीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई सुरजन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लक्ष्मी घरेलू महिला थीं और उनके दो बच्चे हैं, जो स्कूल जाते हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *