जल्द सीए बादल गोयल से पूछताछ की है तैयारी

प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार जमीन, बालू घोटाला सहित कई अन्य मामलों में शुक्रवार को बड़कागांव की पूर्व कांग्रेसी विधायक अंबा प्रसाद, उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, भाई अंकित राज, चार्टर्ड अकाउंटेंट बादल गोयल से जुड़े आठ ठिकानों पर छापेमारी की थी। जो शनिवार को समाप्त हो गई। इस छापेमारी में ईडी को चार्टर्ड अकाउंटेंट बादल गोयल के ठिकाने से 15 लाख रुपए नकद के अलावा बालू, जमीन आदि में निवेश से संबंधित दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। अब जल्द ही इस मामले में ईडी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के चार्टर्ड अकाउंटेंट बादल गोयल को समन कर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है। इस छापेमारी में मिले साक्ष्यों के संबंध में ईडी उनसे जानकारी जुटाएगी। अन्य ठिकानों से भी बालू खनन से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। छापेमारी में मिले दस्तावेज के आधार पर ईडी एक-एक कर अन्य आरोपियों को भी समन करेगा और उन्हें पूछताछ के लिए रांची बुलाएगा। ईडी अब पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, उनके भाई अंकित राज व उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के कारोबार व ट्रांजेक्शन की जानकारी भी लेगी। आरोपियों के खातों में बैंकिंग लेन-देन को खंगाल रहा है ईडी : छापेमारी के बाद ईडी ने इस मामले की अनुसंधान को तेज कर दिया है। ईडी अधिकारियों की एक टीम पूर्व कांग्रेसी विधायक अंबा प्रसाद, उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, उनके भाई अंकित राज व उनके सहयोगियों से जुड़े बैंक खातों के लेन-देन को खंगालने में जुटी है। इसके अलावा इनसे जुड़ी कंपनियों के खातों को भी तलाशा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *