सीफोर स्कूल रैंकिंग : डीपीएस को कोएड स्कूल कैटेगरी में पहला स्थान

सीफोर स्कूल सर्वे 2025 के तहत जारी रांची स्कूल रैंकिंग में दिल्ली पब्लिक स्कूल को बेस्ट डे कोएड स्कूल कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। कुल 1450 अंक में डीपीएस को 1111 अंक प्राप्त हुए है। दूसरे स्थान पर 1085 अंक के साथ लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल, तीसरे स्थान पर 1058 अंक के साथ माउंट कार्मेल, चौथे स्थान पर 1047 अंक के साथ संत माइकल स्कूल और पांचवे स्थान पर 1024 अंक के साथ सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल है। वहीं, बेस्ट डे कम बोर्डिंग स्कूल में 1147 अंक के साथ ओडिएम सफायर ग्लोबल स्कूल और बेस्ट कोएड रेसीडेंशियल स्कूल में 1187 अंक के साथ टॉरियन वर्ल्ड स्कूल पहले पायदान पर है। सीफोर सर्वे 2025 ने 16 अलग-अलग श्रेणियों में 92 शहरों में 45,000 से अधिक स्कूलों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें शिक्षकों की दक्षता एवं छात्रों से संबंध, पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता एवं शिक्षण पद्धति, नेतृत्व एवं प्रशासन, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम जैसी गतिविधियों में स्कूल को अंक दिया है। यह सर्वे मार्च से जुलाई के बीच किया गया, जिसमें कक्षा 10 से 12 के छात्र, शिक्षक, अभिभावक, प्रिंसिपल और स्वतंत्र शिक्षाविदों से प्रतिक्रियाएं एकत्रित की गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *