NEP 2020… सिलेबस की किताबें खरीदी जाएंगी, कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे

रांची यूनिवर्सिटी के अंतर्गत के अंगीभूत कॉलेजों में एक बार फिर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के सिलेबस के अनुसार किताबें क्रय की जाएंगी। शनिवार को प्रभारी वीसी प्रो. दिनेश कुमार की अध्यक्षता वाली फाइनेंस कमेटी की बैठक में पुस्तक क्रय से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इसमें कहा गया कि किताब क्रय करने में अधिक लागत नहीं आने की स्थिति में इंटरनल रिसोर्सेस से क्रय की जाएंगी। वहीं अधिक राशि लागत आने पर सरकार से मांगी जाएगी। पुस्तक क्रय के लिए सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल से किताबों की लिस्ट उपलब्ध कराने के लिए पहले ही कहा गया था। प्रिंसिपल को इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा गया है कि वैसी किताबों को क्रय नहीं किया जाए, जिसकी पहले हो चुकी है। इसके अलावा फाइनेंस कमेटी की मीटिंग में आधा दर्जन प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। फाइनेंस कमेटी में कहा गया कि हर प्रस्ताव पर राजभवन से अनुमति मिलने के बाद ही क्रय की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वीसी के अलावा फाइनेंशियल एडवाइजर अजय कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. गुरुचरण साहू, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, रजिस्ट्रार डॉ. जीसी साहू, ऑडिटर अजय प्रकाश, डीआर-2 अजय लकड़ा समेत अन्य सदस्य थे। इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति .वीसी के आवास का जिर्णोद्धार और विभिन्न सामग्री का क्रय किया जाना। .5 कालेजों में होमगार्ड की जगह निजी सुरक्षा एजेंसी से गार्ड लेने। .आरयू ऑफिस में कंप्यूटर सेट और साफ्टवेयर क्रय करने। . परीक्षा विभाग के कंप्यूटर सेंटर में कलर लार्जर प्रिंटर क्रय करने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *