मायके आने से 1 दिन पहले अनु की ससुराल में मौत, पति गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के दिपाटोली स्थित न्यू नगर में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतका का नाम अनु कुमारी है और 2 महीने पहले ही उसकी शादी न्यू नगर निवासी धरमबीर कुमार उर्फ बंटी से हुई थी। 6 बहनों में सबसे छोटी अनु अपने शादी के बाद पहली बार रविवार को गिरीडीह स्थित मायके जाने वाली थी। शादी के बाद पहली बार बेटी के घर आने को लेकर पूरा परिवार खुश था। अचानक एक दिन पहले शनिवार को सुबह 7:26 बजे फोन कर ससुराल वालों ने उसके मौत की जानकारी दे दी। इसके बाद तो पूरे परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका की बहन और जीजा समेत परिवार के अन्य लोग न्यू नगर स्थित धरमबीर के घर पहुंचे। शव देखने के बाद पीड़ित मायके वालों ने पति धरमबीर कुमार के अलावा सास व बहन-बहनोई के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के जीजा पंकज राय ने पति व सास-ससुर के अलावा ननद व ननदोई के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पति धरमबीर को गिरफ्तार कर ली है। पीड़ित परिवार ने यह भी कहा है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से टांग दिया है। पुलिस ने मृतका के सास-ससुर व ननद को सदर थाने में अभिरक्षा में रखा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम िरपोर्ट का इंतजार है। आरोपी पति धरमबीर एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और वह अपने मां-पिता के साथ ही न्यू नगर में रहता था। पीड़ित परिवार की मानें, तो मूल रूप से पलामू का रहने वाला आरोप है कि धरमबीर शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी को टॉर्चर करने लगा था। अक्सर वह मारपीट व गाली-गलौज करता था। मेडिका लेकर पहुंचे पति, मृत बताया तो वापस ल ाया मृतका के ससुर ने कहा कि सुबह लगभग 6 बजे बच्चों का स्कूल ड्रेस लेने के लिए पत्नी ऊपरी तल्ले पर गई, तो देखा कि अनु फंदे से झूल रही है। इसके बाद शोर मचाई, तो वह भागते हुए ऊपर कमरे में गए। अनु की सांसें चल रही थी। इसके बाद तुरंत फंदे से उतारकर वह मेडिका अस्पताल ले गए। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद वह शव को वापस लेकर घर चले आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *