मुहर्रम को लेकर आज बदलेगी यातायात व्यवस्था

गिरिडीह| मुहर्रम को देखते गिरिडीह शहर की यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। इसे लेकर गिरिडीह सदर एसडीओ ने निर्देश जारी किया है। शनिवार की रात के 1 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक शहर होकर भारी वाहन गुजर सकेंगे। जबकि रविवार को दोपहर 3 बजे से 11 बजे रात तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान डुमरी इलाके से आने वाले भारी वाहन पपरवाटांड, चतरो-जमुआ ओर से आने वाली भारी वाहन पचंबा रेलवे पुल के पास, देवघर की ओर आने वाली भारी वाहन कॉलेज मोड़ और टुंडी की ओर से आने वाली भारी वाहन मोहनपुर के पास दोपहर 3 बजे से रात के 11 बजे तक रुकी रहेगी। वही शहर के अंदर की यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *