डाकघरों में सार्वजनिक लेनदेन कल बंद रहेगा : डाक अधीक्षक

गिरिडीह|डाक विभाग 8 जुलाई से गिरिडीह मंडल के सभी डाकघरों में नई एपीटी एप्लीकेशन लागू करने जा रहा है। यह आईटी 2.0 एप्लीकेशन डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधान डाकघर अधीक्षक राजेश कुमार पाठक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली से सेवा तेज़ और ग्राहक अनुकूल होगी। नई प्रणाली लागू करने से पहले 7 जुलाई को सभी डाकघरों में डाउनटाइम रहेगा। इस दिन कोई सार्वजनिक लेनदेन नहीं होगा। यह अस्थायी सेवा निलंबन डाटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और कॉन्फ़िगरेशन के लिए जरूरी है। एपीटी एप्लीकेशन को स्मार्ट और कुशल डाक सेवाओं के लिए तैयार किया गया है। यह भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। पाठक ने ग्राहकों से अपील की कि वे अपनी डाकघर यात्रा की योजना पहले से बना लें। उन्होंने कहा कि यह असुविधा थोड़े समय के लिए है। विभाग का उद्देश्य बेहतर, तेज़ और डिजिटल रूप से सक्षम सेवाएं देना है। उन्होंने ग्राहकों का सहयोग और विश्वास बनाए रखने के लिए आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *