फुटबाल : भंडरिया ने बरडीहा को हराया, चिनिया भवनाथपुर को पराजित कर बनी लिटिल चैंपियन

भास्कर न्यूज|गढ़वा जिला स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप्स अंडर -12 बालक वर्ग में भंडरिया ने बरडीहा की टीम को 2-1 से वही बालिका वर्ग में चिनिया ने भवनाथपुर को 1-0 से हराकर प्रथम लिटिल चैंप होने का गौरव हासिल किया। लिटिल चैंप के दोनों फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। बालक और बालिका वर्ग का फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहा। कांटे के मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और मैच शुन्य-शुन्य की बराबरी पर रहा। मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। भंडारिया की टीम ने पेनल्टी शूट आउट में बरडीहा की टीम को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। जबकि चिनियां की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में भवनाथपुर की टीम को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। बालक वर्ग में भंडरिया एवं बालिका वर्ग में चिनिया की टीम राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में गढ़वा जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौक पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने कहा कि गांव के बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस तरह के प्रतियोगिता के माध्यम से गांव के वैसे बच्चे जो शहर में आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। वैसे लोगों को यह प्रतियोगिता मौका दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज के मैच में भंडरिया और चिनिया के खिलाड़ियों ने विजेता होकर अपनी प्रतिभा का साबित किया कि वह खेल के क्षेत्र में अग्रणी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *