मुहर्रम पर 13 फीट तक का निकलेगा ताजिया, नहीं सुनाई देगी डीजे की धुन

रंंका|अनुमंडल मुख्यालय ग्राम पंचायत रंका कला स्थित पंचायत सचिवालय में पेंशन लाभुकों का सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है। पंचायत सचिव किरण कुमारी के निर्देशानुसार यह कार्य सभी वार्डों में समन्वय के साथ संचालित हो रहा है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि एवं वर्तमान मुखिया रंजीत सोनी के साथ-साथ सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों से पेंशनधारियों को पंचायत सचिवालय भेजकर सत्यापन कार्य को गति दे रहे हैं। सत्यापन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पंचायत सहायक अमरेंद्र कुमार, अरविंद साव व संदेश कुमार चौबे संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण कर लाभुकों को जागरूक कर रहे हैं। भास्कर न्यूज|गढ़वा इस वर्ष का मुहर्रम अन्य वर्षों की अपेक्षा अलग होगा। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार इस वर्ष 13 फीट तक की ऊंचाई वाली ताजिया मुहर्रम के अवसर पर निकाली जाएगी। वही मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे का धुन सुनाई नहीं पड़ेगी। इस संबंध में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल के संरक्षक सिराज खान तथा सदर अशरुदीन खान ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन तथा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मुहर्रम के अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर दो पाली में जुलूस निकल जाएगी। प्रथम पाली का जुलूस का समय सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक तथा द्वितीय पाली का जुलूस का समय शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक निर्धारित है। प्लान के अनुसार रंका की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां या तो बाई पास पकड़ लेगी या टंडवा चौक से शाहपुर रोड़ जा सकती है। गढ़वा शहर से सुबह-08 बजे से 01 बजे एवं पुनः संध्या 04 बजे से रात्रि 01 बजे तक कोई गाड़ी प्रवेश नहीं करेगी। वहीं मेराल की ओर से आनेवाली सभी गाड़ियां सदर अस्पताल तक ही जा सकेंगी। चिनियां और कल्याणपुर ओबर ब्रिज की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां चिनियां मोड़ से आगे शहर की ओर नहीं जाऐगी। मझिआंव से आने वाली सभी गाड़ियां रेलवे ओवरब्रिज से आगे नहीं जा सकेंगी। रेहला की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां स्टेशन रोड से आगे नहीं जाऐंगी। शहर के अन्दर छोटी बड़ी सभी गाड़ियां चिनियां मोड़ से रंका मोड़, मेन रोड़, गढ़देवी मंदिर, मझिआंव मोड़ एवं करबला तक नहीं चलेंगी। सभी गाड़ियां छठ घाट रोड़, विरेन्द्र तिवारी मार्ग से आना जाना कर सकती है। मुहर्रम के दिन 08 बजे सुबह से रात्रि 02 बजे तक सभी बड़ी गाड़ियां शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। बाहरी सभी गाड़ियां की पार्किंग टाउन हॉल मैदान एवं मुर्हरम के दौरान करबला के मैदान की ओर जाने वाले लोगों की पार्किंग रामासाहू स्टेडियम में की जा सकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *