महिलाओं से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाता था युवक:कोंडागांव पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा,कई पीड़िताओं से करता था दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग

कोंडागांव पुलिस ने महिलाओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले केशकाल निवासी अमान वीरानी को गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय आरोपी महिलाओं से दोस्ती कर उनका विश्वास जीतता था। फिर छिपकर उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाता था। आरोपी इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िताओं का शारीरिक शोषण करता और पैसे की मांग करता था। मामला तब सामने आया जब एक पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक वॉय. अक्षय कुमार के निर्देशन में टीम ने तुरंत कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल और केशकाल SDOP अरुण नेताम के मार्गदर्शन में आरोपी को दबोच लिया गया। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने कई महिलाओं के साथ ऐसी हरकतें की हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने अन्य पीड़ित महिलाओं से भी आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी केशकाल ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, साइबर सेल और पुलिस की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *